Thursday, 17 May 2012
अगर हम स्वयं ही अपना राज गुप्त नहीं रख सकते तो किसी और से इसे गुप्त रखने की अपेक्षा कैसे कर सकते है। --- फ्रास्वां डे ला रोशेफोकाल्ड
ज्यादा सुन्दर है | और कौन किसकी सुन्दरता बढ़ा रहा है | वृक्ष ने उस कोमल लता को अपना सानिध्य दिया है | या बेल ने खुद को समर्पित कर दिया वृक्ष पर | मैंने खुद ही मान लिया की कोई इक नहीं , दोनों ही सुन्दर हैं | लेकिन इक दूजे की वजह से |
जैसा की आप सभी को विदित है कि आगामी अगस्त-2012 के प्रथम सप्ताहांत मे परिकल्पना सम्मान के अंतर्गत 51 हिन्दी चिट्ठाकारों का सारस्वत सम्मान प्रस्तावित है, जिसमें ब्लोगोत्सव-2011 मे शामिल रचनाकारों में से कविता, गजल, गीत,विज्ञान,आलेख, साक्षात्कार आदि वर्गों से 41 चिट्ठाकारों का चयन किया जा रहा है शेष 10 चिट्ठाकारों का चयन आपके द्वारा दिये गए मतों के आधार पर दिया जाएगा, जो इसप्रकार है : ध्यान दें : मत देने की आखिरी तिथि है 30 मई-2012, उसके बाद प्राप्त मतों को गणना से बाहर रखा जाएगा।

पिछले दिनों बहुत सी शादियों में जाने का अवसर मिला | कितने खुश होते है, सब शादियों में | जिनकी हो रही है |वो भी और जो शादियों में मेहमान बन कर आते हैं वो सब भी | खूब आनन्द और उल्लास का माहौल रहता है | और फिर सभी वर -वधु को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर अपने -अपने घर चले जाते है | हमारी हिंदी फिल्मों में भी अंत में सभी किरदार आपस में मिल जाते है | सभी के विवाह हो जाते है | और फिल्म का "दी एंड" हो जाता है | अक्सर सोचती हूँ | क्या विवाह हो जाना ही सुख , ख़ुशी और आनन्द की गारंटी है | यदि हाँ तो फिर आये दिन विवाह टूट क्यों रहे हैं ?क्यों वकीलों और काउंसलरों के दरवाजे खटखटाए जा रहे हैं ? पहले अपने लिए योग्य साथी की तलाश | फिर विवाह का खर्चा और फिर विवाह को बचाने की कवायद | विवाह में होने वाले खर्चे से ज्यादा है महंगा है विवाह को बचाना |टूटते रिश्ते , बढ़ती दूरियाँ अवसाद ,निराशा , अकेलापन और मानसिक तनाव का पर्याय बन गए हैं विवाह | लेकिन संतोषजनक बात ये है की , मनोविज्ञान में एक ऐसी चिकित्सा विधि है जिसके द्वारा विवाह या टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश की जाती है | चलिए जानते है क्या है वैवाहिक चिकित्सा विधि औरकैसे की जाती है, क्लायंट की चिकित्सा | वैवाहिकी चिकित्सा इक़ तरह की समूह चिकित्सा है | जो पारिवारिक चिकित्सा के बहुत करीब है | इस चिकित्सा विधि में पति और पत्नी के बीच के पारस्परिक संबंधों को उत्तम बनाने का प्रयास किया जाता है | इन दिनों देश विदेशों में हजारों महिला और पुरुष अपने विवाह को बचाने या उससे छुटकारा पाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं | विवाह के अलावा आजकल आज बिना विवाह के भी इक़ दूजे के साथ रहने की रीत चल पड़ी है | पुरुष और महिला बिना विवाह किये साथ -साथ रहते हैं | इसलिए आजकल वैवाहिकी चिकित्सा की जगह मनोवैज्ञानिकों द्वारा युग्म चिकित्सा यानि" कपल थेरेपी "का प्रयोग अधिक किया जाता है | युग्म चिकित्सा में विवाहित जोड़े , अविवाहित जोड़े , समलिंगी जोड़े तीनों ही तरह के लोगो का उपचार किया जाता है |
हिंदी में लिखना अब बहुत आसान है आप अंग्रेजी में टाइप करके ही हिंदी प्राप्त कर सकते है । इस काम को करने के लिए कुछ अच्छे सॉफ्टवेयर तो है ही जिनके उपयोग से आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइप कर सकते है और बहुत से ऑनलाइन औजार और वेबसाइट्स भी है जिनके उपयोग से आप हिंदी लिख सकते हैं और कॉपी करके इसका उपयोग अपनी जरुरत के अनुसार कर सकते हैं ।